उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर के पसंदीदा होटल में अखिलेश करेंगे रात्रि विश्राम , दो दिन में करेंगे सात जनसभाएं

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव ने अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान विश्राम के लिए जनपद के लॉट्स निक्को होटल को चुना है। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने इसी होटल में प्रवास किया था। तब सपा ने जिले की चार सीट पर जीत दर्ज की थी। पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी के अनुसार अखिलेश यादव ने विशेष तौर पर कहकर होटल बुक कराया है। वह इसे शुभ मानते हैं।

गुरुवार को कार्यक्रम स्थल मालती पांडेय बालिका इंटर कालेज के परिसर में अखिलेश यादव की होने वाली जनसभा स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मंत्री ने बताया कि सपा मुखिया 13 को सुबह गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। 14 की शाम को कुशीनगर एयरपोर्ट से चार्टर प्लेन से लखनऊ रवाना हो जायेंगे। इस अंतराल में 13 को हाटा, कप्तानगंज, नेबुआ व पड़रौना में जनसभा होगी। रात्रि विश्राम कुशीनगर में होगा।

पुनः 14 की सुबह कार्यकर्ता सिंहासन यादव द्वारा दही दिखाया जाएगा। जिसके बाद वह पहली सभा करने फाजिलनगर के लिए निकल जायेंगे। पुनः तमकुही में जनसभा करने के बाद तुर्कपट्टी सपहा होते हुए कसया आयेंगे। दो बजे कसया में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रमुख अमरजीत यादव, कृष्णलाल त्रिपाठी, पूर्व प्रधान भागवत यादव,लालसाहब राव, मनोज तिवारी, राकेश दूबे आदि को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि अखिलेश की सभी सातों जनसभाएं ऐतिहासिक होंगी। जनता ने भाजपा की हिटलरशाही सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। महंगाई व अराजकता व सरकार के मनमानेपन से जनता त्रस्त है। सरकार बिना कायदा कानून के चल रही है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button