आज़मगढ़

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यालयों में ई आफिस के शत प्रतिशत संचालन के सम्बन्ध में बैठक की गयी आयोजित

जिन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ई आफिस लॉगिन नही किया जायेगा, उनके विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्यवाही- जिलाधिकारी

सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त कार्यालयों में ई आफिस के शत प्रतिशत संचालन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों/ कर्मचारियों ने अभी तक अपना ई-ऑफिस लॉगिन सक्रिय नहीं किया है, वे अविलम्ब अनिवार्य रूप से अपना-अपना लॉगिन कर लें। उन्होने अधिकारियों/कर्मचारियों क़ो निर्देश दिया कि ई-ऑफिस लॉगिन में अधिक से अधिक फाइलों का मूवमेंट कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि वित्तीय फाइलों के अलावा समस्त फाइलें अनिवार्य रूप से ई-आफिस के माध्यम से ही प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा ई आफिस लॉगिन नही किया जायेगा, उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को ई आफिस लॉगिन करने में अभी भी कोई परेशानी हो रही है या कोई टेक्निकल परेशानी हो, तो वे डीआईओ एनआईसी से सम्पर्क कर ई आफिस के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। उन्होने कहा कि
बैठक में अपर जिलाधिकारी गम्भीर सिंह, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ सहित समस्त कार्यालयों के कार्यालयाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button