सिधौली विधानसभा के सभी मंडलों का मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत मंडल प्रशिक्षण निरंतर प्रचलित हैं इसी क्रम में सिधौली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों क्रमश: अटरिया ,सिधौली कसमंडा में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश के महामंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनूप गुप्ता उपस्थित रहे जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मनीष रावत उपस्थित रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का मिशन है कि हमारा प्रत्येक कार्यकर्ता पूर्ण रूप से प्रशिक्षित हो जिससे वह अनुशासन का पालन करते हुए पार्टी हित का कार्य कर सके हमारे कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा को आत्मसात करें और उनके जीवन संघर्ष को स्वीकार करें इसी को आधार मानकर पार्टी प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रशिक्षित कर रही है आने वाले समय में जब पार्टी चुनाव में जाएगी तो यह प्रशिक्षण अनुशासन का रूप लेते हुए राष्ट्र निर्माण के लिए एक आधारशिला तैयार करेगा। जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की पार्टी निरंतर कार्य कर रही है और अपने प्रत्येक पदाधिकारी को तैयार कर रही है जिससे कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी पार्टी और संस्कृति का कुशल निर्वहन कर सके उन्होंने बताया कि पार्टी का उद्देश्य है कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता नियमित रूप से पार्टी के निर्देशों का पालन करें और उसके लिए यह प्रशिक्षण कुशल माहौल तैयार करेगा।
कार्यक्रम को सिधौली के विधायक मनीष रावत ने भी संबोधित किया इस अवसर पर तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष पदाधिकारी एवं अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



