दुगडुंगवा ग्राम सभा में पूर्व प्रधान मो. आरिफ ने कराई इफ्तारी, सौहार्द का दिया संदेश
आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया

सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़। जनपद के दुगडुंगवा ग्राम सभा में रमजान के पवित्र माह के अवसर पर पूर्व प्रधान मो. आरिफ द्वारा सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के रोजेदारों, ग्रामीणों व गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और रोजा खोलकर अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की।
इफ्तार कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
पूर्व प्रधान मो. आरिफ ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है।
इस मौके पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, युवा व ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



