आज़मगढ़

गोरिया बाजार में संगीतमय होली मिलन समारोह, भाईचारे और समरसता का दिया संदेश

सामाजिक मेल-मिलाप के साथ मनाया जाता है

सदभावना/छविनाथ।
आजमगढ़। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के गोरिया बाजार स्थित कार्यालय पर मंगलवार को होली के अवसर पर संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सम्मानित नागरिकों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारा, प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का संदेश देता है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है, जिसे पूरे देश में सामाजिक मेल-मिलाप के साथ मनाया जाता है।
कार्यक्रम में होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह होलीमय बना दिया। वक्ताओं ने लोगों से आह्वान किया कि होली के इस पर्व पर आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हुए सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को होली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। साथ ही कहा गया कि उनके नेतृत्व में देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम के आयोजक गोपालपुर विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी सत्येन्द्र राय ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रहकर सेवा कार्य करते हैं और आगामी 2027 के चुनाव को लेकर भी पूरी तरह सक्रिय हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button