
सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़।होली के त्यौहार को देखते हुए चला विशेष स्वच्छता अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी पवन के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए अपने-अपने ग्राम पंचायत में हाट बाजार में टोला मोहल्ला में साफ सफाई किया जा रहा है सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है लोग स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें जिससे कि रोगों पर निस्तारण पाया जाए ग्राम पंचायत मुंडा में झाड़ू लगाते हुए कचरा हटाते हुए नाली की सफाई करते हुए ग्राम प्रधान के देखरेख में स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ सफाई किया जा रहा है शासन के मनसा अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान रागिनी देवी आदि लोग मौजूद रहें।



