आज़मगढ़

कंचन ने कहा हमें सरकारी कर्मचारी अथवा उचित मानदेय बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई तो हम सब बिवस होकर 8 मार्च को लखनऊ कूच करेंगे

शिव मंदिर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन

सदभावना/संवाददाता
आजमगढ़।ऑगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आवाहन पर जनपद आजमगढ़ की इकाई में अपनी लंबित एवं जायज मांगों तथा वर्तमान की प्रमुख समस्याओं के समाधान हेतु जिलाध्यक्ष श्रीमती कंचन यादव की अध्यक्षता में सिधारी स्थित हाइडिल के शिव मंदिर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया बैठक में प्रतिभाग करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता पाण्डेय एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रभावती सिंह तथा प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती भानूमती जी तथा गाजीपुर जिले के संरक्षक अशोक राय उपस्थित रहे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती कंचन यादव ने कहा आंगनबाड़ी एवं सहायिका विगत कई वर्षों से महिला एवं बाल विकास विभाग की आधारशिला के रूप में कार्य कर रही हैं साथ ही साथ पोषण, स्वास्थ्य ,शिक्षा ,टीकाकरण, गर्भवती ,धात्री एवं शिशुओं की देखभाल सहित केंद्र संचालक एवं राज्य सरकार के अनेकों योजनाओं को सफल बना रहीं हैं इसके बावजूद आंगनबाड़ी कर्मचारी को ना कोई सुविधा है और ना ही उचित पारिश्रमिक है याह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार को अनगिनत बार दिया जा चुका है किंतु सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं की गई इसलिए आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं में घोर निराशा बढ़ती जा रही है अत: माननीय मुख्यमंत्री से यह निवेदन है कि हमें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए ताकि हम सब भी सम्मानजनक जीवन यापन कर सकें हमारे परिवार का भी भरण पोषण हो सके कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक अशोक पाण्डेय जी ने कहा कि बहनो को उचित संसाधन मुहैया कराया जाए साथ ही सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए ताकि सरकार के सभी योजनाओं को सफल बनाया जा सके .अपने संबोधन में अनीता यादव ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जापुर ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत करके ई केवाईसी तथा द्घ क्र स् की योजनाओं को सफल बनाने का पुरजोर प्रयास किया गया किंतू घटिया मोबाइल एवं कमजोर नेटवर्क के कारण ञ्ज॥क्र भरने में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. अपने संबोधन के दौरान श्रीमती पूनम राय ने कहा बहुत सारी आंगनबाड़ी बहनों को 20 से 40 वर्ष हो गए विभाग के कार्य करते हुए ऐसे में ना तो प्रमोशन मिला न पेंशन है ना ग्रेच्युटी है ना ही उचित मानदेय है ना कोई भविष्य निधि है ना ही सामाजिक सुरक्षा है संबोधन के दौरान अनीता वर्मा ने कहा कमर तोड़ महंगाई में इतने अल्प मानदेय में वर्तमान नहीं कट रहा है भविष्य की तो सोच भी नहीं सकते कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि यदि समय रहते हमारी मांगे पूरी नहीं होती हैं हमें सरकारी कर्मचारी अथवा उचित मानदेय बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई तो हम सब बिवस होकर 8 मार्च को लखनऊ कूच करेंगे. जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी बैठक में उपस्थिति रहीं अनीता वर्मा. लक्ष्मी सिंह. सुमन यादव .अनीता देवी. सुमन पांडे .मंजू .सिंगारी. लालसा. कौशल्या .सुनीता. गीत. माधुरी .रेनू .प्रमिला. पूनम राय .अर्चना राय. इंदुमती .सीमा .उर्मिला. सरोज. चंद्रकला. अर्चना. बिंदु भारती .जनक नंदिनी. पूनम यादव .कंचन यादव. सुनीता सिंह. पुष्पा यादव. शिव कुमारी .सरोज यादव. आदि।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button