उत्तर प्रदेशकानपुरसियासत-ए-यूपी

चच्चाजान और अब्बाजान के अनुयायी माहौल खराब न करें, सरकार जानती है निपटना: योगी

कानपुर। चच्चाजान और अब्बाजान के इन अनुयाईयों से कहूंगा कि वह सावधान होकर सुन लें। अगर, प्रदेश की भावनाओं को भड़काकर माहौल खराब करोगे, तो सरकार सख्ती के साथ निपटना भी जानती है। यह बातें मंगलवार को कानपुर में बूथ सम्मेलन के दौरान अध्यक्षों को चुनाव में जीत का मंत्र देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग और ओवैसी, सपा के एजेंट बनकर भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अब दंगा नहीं हो रहा है और दंगामुक्त प्रदेश की पहचान के तौर पर है। प्रदेश में 2017 के पहले हर तीसरे-चौथे दिन दंगे होते थे। आज यहां से चेतावनी देता हूं जो यहां (प्रदेश में) सीएए के नाम पर फिर से भावनाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। ऐसे लोग भी बख्शे नहीं जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने आगे बोलते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने एक बात कही थी, हीन राजनीति मौत का फंदा होता है। भारतीय राजनीति को देखते हैं तो आजादी के बाद मूल्यों, आदर्शों और भारत के प्रति अपना समस्त समपर्ण करने वाला है। अगर ऐसा करने वाला कोई दल, देश और दुनिया की नजरों में है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। जिसके लिए व्यक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र सर्वोपरी है, जिसके लिए राष्ट्रधर्म है और उसके अपना सर्वस्व समर्पित करने के भाव के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। यही वजह है कि दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के साथ भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सामने कौतूहल और आश्चर्य का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कोरोना जैसी महामारी से दुनिया त्रस्त थी और अपनी जान बचाने के लिए भाग रही थी, तब भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने मानवता की रक्षा के लिए समर्पित भाव के साथ काम करके संगठन को ऊंचाइयां दीं है। इसी भाव के साथ आने वाले चुनाव में आप (बूथ अध्यक्ष) जनता के बीच जाएंगे और भारी जीत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। बता दें कि, कानपुर दौरे पर आए भाजपा अध्यक्ष के साथ आए मुख्यमंत्री ने कानपुर समेत प्रदेश के आठ भाजपा कार्यालयों का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व उन्होंने किदवई नगर स्थित गुरूद्वारे भी पहुंचे और माथा टेका।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button