श्रावस्ती

इकौना में भारतीय किसान यूनियन (भारत) की मासिक पंचायत संपन्न

किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

इकौना (श्रावस्ती)। भारतीय किसान यूनियन (भारत का किसान संगठन) की मासिक पंचायत का आयोजन ब्लॉक परिसर इकौना में किया गया। पंचायत का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष छोटे भाई कौशल यादव ने किया।पंचायत के दौरान उपस्थित किसान कार्यकर्ताओं से विस्तृत विचार-विमर्श कर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को संकलित करते हुए एक समस्या-युक्त ज्ञापन तैयार किया गया, जिसे समाधान हेतु खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को सौंपा गया। पंचायत में बीडीओ स्वयं उपस्थित रहे और समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने वाले जिलाध्यक्ष चौधरी अजय वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ कोषाध्यक्ष बलराम वर्मा, मंडल सचिव स्वामी नाथ पटेल भी पंचायत में शामिल हुए।पंचायत में लोकराम यादव, नकछेद यादव, संतोष कुमार यादव, ब्लॉक सचिव राहुल मिश्रा, मुकेश सिंह, सर्वेश गोस्वामी, उदय राज, अर्चना सिंह, ममता सिंह सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में 18 फरवरी को टिकैत साहब के बहराइच आगमन के अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया, जिससे किसानों की मांगों को और मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button