श्रावस्ती

सोनबरसा बाजार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता लघु शिविर आयोजित

श्रावस्ती।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती के तत्वावधान में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती राकेश धर दुबे के आदेशानुसार एवं सचिव प्रद्युम्न कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को सोनबरसा बाजार, ब्लॉक सिरसिया, तहसील भिनगा में विधिक जागरूकता लघु शिविर का आयोजन किया गया।शिविर के दौरान आगामी 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा विधिक सेवा शिविर की जानकारी आमजन को दी गई तथा जिले में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनका पंजीकरण भी कराया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रद्युम्न कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा संचालित योजनाओं कीजानकारी दी। उन्होंने मध्यस्थता अभियान 2.0, पीड़ित प्रतिकर योजना, लीगल एड डिफेंस सिस्टम सहित महिलाओं के अधिकारों एवं महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध विधिक सहायता व जागरूकता के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।शिविर में अशोक कुमार, नोडल अधिकारी वृद्ध मेगा लोक अदालत/एडीएम (न्यायिक) द्वारा लाभार्थियों को कंबल, छड़ी एवं नी-कैप आदि का वितरण किया गया।इस अवसर पर जागृति सिंह (सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति/तहसीलदार भिनगा), मनजीत सिंह पटेल (सहायक उद्यान अधिकारी), दिनेश वर्मा (चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल) सहित समाज कल्याण विभाग, जिला दिव्यांगजन विभाग, श्रम विभाग, पशुपालन विभाग, सीडब्ल्यूसी श्रावस्ती आदि विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। शिविर कार्यक्रम में पीएलवी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रावस्ती एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व जनसामान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button