राज्य स्तरीय महिला खो खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक
![](https://sadbhawnakaprateek.com/wp-content/uploads/2024/12/2-1.jpg)
श्रावस्ती,जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि 25 से 27 दिसंबर 2024 तक प्रदेश स्तरीय महिला खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम जौनपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें देवीपाटन मंडल की टीम ने खो खो प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम हासिल किया। देवीपाटन मंडल की टीम में जनपद श्रावस्ती से सात खिलाड़ियों का चयन किया गया था, जिसमें संजना यादव, महिमा देवी, रिया, ममता शर्मा, सुमित्रा, लक्ष्मी देवी एवं अनु वर्मा ने देवीपाटन मंडल टीम में प्रतिनिधित्व किया। देवीपाटन मंडल टीम के कोच जगेसर सैनी सैनी रहे।देवीपाटन मंडल टीम का पहला मैच देवीपाटन 18/सहारनपुर 04, दूसरा मैच देवीपाटन 16/अलीगढ़ 07, तीसरा मैच प्री क्वार्टर फाइनल में देवीपाटन 14/प्रयागराज 06, क्वार्टर फाइनल में देवीपाटन 14/बस्ती 06, सेमी फाइनल में देवीपाटन 04/वाराणसी 12, तीसरा स्थान के लिए मैच देवीपाटन 16/लखनऊ 08 अंकों से विजई रही।महिला खो खो में वाराणसी मंडल स्वर्ण पदक, गोरखपुर मंडल रजत पदक, देवीपाटन कांस्य पदक, लखनऊ मंडल चतुर्थ स्थान स्थान रही। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी टीम के खिलाड़ियों टीम के कोच जगेसर सैनी का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।