देश

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अब तक कुल 25 हजार कार्यक्रम हुएः अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 18 अप्रैल तक कुल 25 हजार कार्यक्रम हुए। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में प्रतिदिन लगभग 50 कार्यक्रम होते हैं। प्रति घन्टे 2 और प्रति 30 मिनट में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अमृत महोत्सव के अंतर्गत 18 अप्रैल तक जो कुल कार्यक्रम हुए हैं उनकी संख्या 25 हजार है।

ठाकुर ने बताया कि मंत्रालयों और विभागों के द्वारा 8,616 कार्यक्रम अब तक किये जा चुके हैं। इसके साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 9,516 कार्यक्रम किये गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि दूसरे देशों में विदेश मंत्रालय एवं अन्य संगठनों के द्वारा 2,347 कार्यक्रम आयोजित किये गए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव का अर्थ है- स्वतंत्रता की ऊर्जा का अमृत, स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं के प्रेरणा का अमृत, नए विचारों और प्रतिज्ञाओं का अमृत, आत्मनिर्भरता का अमृत। इसीलिए ये महोत्सव राष्ट्र जागरण का पर्व है, सुशासन के सपनों को साकार करने का त्योहार और वैश्विक शांति और विकास का त्योहार है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button