उत्तर प्रदेश

सांसद विनोद सोनकर प्रधानमंत्री से मिलकर कौशाम्बी के विकास कार्यों की चर्चा

मोदी बैन इन दिनों पूरे देश में सुर्खियां बटोर रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से की थी सराहना।

सदभावना न्यूज

अजयपाण्डेय 05 अप्रैल 23 कुंडा प्रतापगढ़। कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में चल रही मोदी बैन इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है। देश की पहली लोकसभा क्षेत्र है। जहां सांसद विनोद सोनकर ने मोदी बैन की शुरुआत की। आज सुदूर गांवों में बसे ग्रामीण इलाकों में मोदी बैन पहुंच कर लोगों को निःशुल्क चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है। बीते दो सप्ताह पूर्व जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नजर मोदी बैन पर गई तो प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से सराहना करते हुए कहा कि अद्भुत प्रयास! जन सेवा के ऐसे अभियान विकास को नई गति देने वाले है। इसके बाद मंगलवार को पीएमओ कार्यालय से सांसद विनोद सोनकर को दिल्ली बुलाया गया। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सांसद विनोद सोनकर ने मिलकर कौशाम्बी के विकास कार्यों , कौशाम्बी महोत्सव, सांसद खेल स्पर्धा पर विस्तृत चर्चा करते हुए कौशाम्बी महोत्सव पर आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़ी गंभीरता से विकास कार्यों पर प्रकाशित सांसद खेल स्पर्धा एवं कौशाम्बी महोत्सव की पुस्तिका को देखकर सराहना की। उक्त जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पाण्डेय ने देते हुए बताया कि कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र में दो बार कमल खिलाने वाले विनोद सोनकर को संगठन ने राष्ट्रीय सचिव के साथ संसदीय आचार समिति लोकसभा का चेयरमैन बनाया है। राज्य के प्रभारी के तौर पर दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी भी है। कौशाम्बी लोकसभा में विकास पुरुष के तौर पर सांसद ने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button