उत्तर प्रदेशप्रयागराज

हमारी लड़ाई राष्ट्र विरोधी ताकतों से: महानगर अध्यक्ष

प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी पार्टी है, जहां सभी वर्ग के लोगों का सम्मान और अधिकार सुरक्षित है। हमारी लड़ाई राष्ट्र विरोधी ताकतों से है। इसलिए हम सभी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है भाजपा को मजबूत करना। यह बातें शुक्रवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने दरियाबाद में आयोजित पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुट्ठीगंज मंडल की कार्यसमिति की बैठक में कही। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि हमें पार्टी द्वारा आई हुई सदस्यता अभियान एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाना है और पिछड़े वर्ग के लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य एवं मतदाता बनाने का कार्य करना है।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल ने कहा कि सत्ता हमारे लिए साधन है। साधना राष्ट्र की संस्कृति है और हमारा लक्ष्य अखंड भारत का निर्माण करना है। बैठक की अध्यक्षता सुशील निषाद ने एवं संचालन घनश्याम मौर्य ने करते हुए आए हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राजू पाठक, गिरिजेश मिश्रा, लकी साहू, कमलेश पाल, किशन जायसवाल, सचिन निषाद, सुधीर कुशवाहा, प्यारेलाल जायसवाल, परमानंद वर्मा, अजय कुमार जायसवाल, मनोज साहू, आलोक कुमार, कमलेश कुमार, विनय जायसवाल, विकास प्रजापति, रामबाबू वर्मा, अभिषेक साहू आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button