उत्तर प्रदेशप्रयागराज

राम के अस्तित्व को नकारने वालों को दुनिया में नहीं मिलेगी जगह : स्वतंत्रदेव सिंह

  • न गुंडागर्दी, न भ्रष्टाचार फिर से चाहिए योगी सरकार

प्रयागराज। राम के अस्तित्व को नकारने वालों को दुनिया में कोई जगह नहीं मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी सरदार पटेल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर रही है। कुछ खास परिवार की गंदी नीति के वजह से जम्मू में देश की सेना के ऊपर पत्थर बरस रहा था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की वज़ह से उसी सेना पर फूल बरस रहा है। भारत माता की जय जयकार पूरी दुनिया में हो, महापुरुषों का सम्मान हो। इसलिए प्रदेश और देश में राष्ट्रवादी सरकार आम जन के लिए चाहिए।

उक्त बातें यमुनापार के डिहार खीरी के श्री परमानंद महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह “स्वाभिमान जन सभा“ के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आम जन व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने वहां मौजूद जनता से पूछा कि देश व प्रदेश का नेता कैसा होना चाहिए? क्या परिवारवाद, जातिवाद, वंशवाद वाला चाहिए या इससे ऊपर उठकर जनता का सेवक चाहिए।

मोदी-योगी जैसा राष्ट्र भक्त और विकास पुरूष नेता जनता को चाहिए। जिन्होंने अपने कार्यो से जनता के बीच अपने को सिद्ध करके दिखाया है। जिसने प्रदेश की सेवा के लिए अपने पिता की अंतिम संस्कार में भी नहीं पहुंचे और प्रदेश की जनता की सेवा में निरंतर लगे रहे। ऐसे ही राज्य की सेवा के लिए फिर से योगी सरकार चाहिए कि नहीं चाहिए? जिस पर मौजूद जन समूह ने हाथ उठाकर कहा कि “न गुंडागर्दी, न भ्रष्टाचार फिर से चाहिए योगी सरकार“ के नारे बुलंद कर समर्थन किया।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आगे कहा कि पहले पुलिस भर्ती की पूरी सूची सैफई से आती थी, योग्य अभ्यर्थी हाथ मलते रह जाते थे। योगी सरकार बनने के बाद योग्य अभ्यर्थी अब अपने काबिलियत पर भर्ती हो रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी वर्ष 2024 तक प्रदेश के सभी गरीबों का पक्का मकान होगा। पहले बिजली, पानी के लिए लोग तरसते थे। अब 24 घंटे बिजली और पानी घर घर तक पहुंच रहा है। अब कोई गरीब इलाज के बगैर नहीं मरेगा। उनका आयुष्मान कार्ड के तहत पांच लाख का बीमा की सुविधा सरकार ने दी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने जनता को पांच मंत्र दिए कहा कि आज से सभी लोग नन्हे मुन्ने बच्चों से गुटका ना मंगाना, शाम को बूढ़े मां-बाप का पैर दबाना, पत्नी पर कभी हाथ न उठाना, शाम को जूस पीकर घर जाना। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने किया। कार्यक्रम संयोजक ज़िला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल व कार्यक्रम सह संयोजक युवा मोर्चा जिला महांमंत्री अशोक पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रदेश अध्यक्ष व अतिथियों को बुके व अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर 51 किलो की बड़ी माला से समस्त पदाधिकारियों का स्वागत अभिनन्दन किया।

विशिष्ट अतिथि सांसद प्रयागराज डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने जनता का आभार जताया। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला प्रभारी ओंकार केशरी, कोरांव विधायक राजमणि कोल, बारा विधायक डॉ. अजय कुमार, मेजा विधायक नीलम करवरिया, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, शिव दत्त पटेल, विजय शंकर शुक्ल, विक्रमादित्य मौर्य, राजेश शुक्ल, शोभ नारायण द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप चतुर्वेदी, सह मीडिया प्रभारी आरके शर्मा, प्रदीप कुमार मिश्र, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अरुण सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह पटेल, जिला महामंत्री संजय पाल, मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू केशरी, विश्व नाथ प्रसाद पांडेय, मुकेश कोल, रोहित केसरी, दिव्यांशू आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button