उत्तर प्रदेशप्रयागराज

45 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का भारत में रिकॉर्ड : सिद्धार्थनाथ सिंह

  • आयुष्मान योजना से एक करोड़ 53 लाख गरीबों को जोड़ने का कार्य

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 45 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाकर देने का भारत में रिकॉर्ड बनाया। आयुष्मान भारत योजना से एक करोड़ 53 लाख गरीबों को जोड़ने का कार्य किया गया। जिससे लाखों लोगों ने गम्भीर बीमारियों का इलाज कराया। यह बातें कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने मुंडेरा चुंगी नीमसराय में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ महानगर प्रयाग द्वारा आयोजित श्रम चौपाल एवं श्रमिक पंजीकरण कैंप में सम्बोधित करते हुए कही। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वहां उपस्थित आम जनमानस से अपील की कि वह जाति एवं धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद से जुड़े एवं आगामी विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर अपना मतदान करें। उन्होंने श्रम विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस अवसर पर सब्जियों के ठेला लगाने वाले रेहड़ी, पटरी व्यवसाई, प्लम्बर, राजमिस्त्री, इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, तकनीशियन आदि पात्र वर्गों को अधिक से अधिक लेबर कार्ड से जुड़ने की अपील की गई। मौके पर उपस्थित सभी श्रमिक वर्गों का लेबर कार्ड बनवाया गया। कार्यक्रम में प्रेम नारायण केसरवानी, संजय कुशवाहा, आकाश गुप्ता, कमलेश कुमार, राजेश केसरवानी, रॉबिन साहू, अखिलेश कुशवाहा, कविराज, राजेश जायसवाल, निरंकार त्रिपाठी, शिवाकांत, अमित मिश्रा, आशुतोष त्रिपाठी, दीपिका सिंह, आदित्य त्रिपाठी, अनिता राज, ओपी गौतम, नंदू पासी आदि कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button