बलरामपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्श एवं सिद्धांत देते हैं मार्गदर्शन -जिलाधिकारी 

बलरामपुर।जिलाधिकारी अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 154 वी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 119 वी जयंती भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक समेत सभी अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर आयोजित गोष्ठी में सीएमएस की छात्राओं द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गांधी जी के जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व महात्मा गांधी जी के दर्शन से प्रेरित है। गांधी जी ने पूरे विश्व को सत्य एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाया।आज कई देशों की नीतियां एवं संविधान गांधी जी के सिद्धांत एवं विचारधारा से प्रेरित है।गांधी जी ने सत्य एवं अहिंसा को लेकर कभी भी अपने पथ से नहीं  डिगे, उन्होंने अपने सत्य एवं अहिंसा के बल पर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया।जिलाधिकारी ने कहा कि हम गांधी जी को तभी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे होंगे, जब हम उनके विचारों को अपने जीवन में अपना रहे होंगे। गांधी जी के विचार एवं सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है उनके सिद्धांत एवं विचार जीवन के सभी मौकों पर मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं। आज के युवा वर्ग गांधी जी के विचारों एवं दर्शन का अध्ययन करेंगे तो जरूर उनसे प्रेरित होंगे और यहां उनके आने वाले जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण होगा।जिलाधिकारी ने कहा कि जब हम राष्ट्र निर्माण की बात करते हैं तो हमें व्यक्तिगत चरित्र निर्माण, परिवार का चरित्र निर्माण, एवं संस्था का चरित्र निर्माण करना होता है इसके लिए आवश्यक है कि हम गांधी जी एवं शास्त्री जी एवं अन्य महापुरुषों के जीवन मूल्यों को अपनाए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर उप जिलाधिकारी के द्वारा गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।इस दौरान स्टेनो एससी उपाध्याय, संजीव श्रीवास्तव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पांडे, संचित मोहन तिवारी, खनन अधिकारी अभय रंजन, आपदा सहायक राजेश कुमार व कलेक्ट्रेट के अन्य सभी अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button