बलरामपुर

सशस्त्र सीमा बल ने सीमावर्ती इलाकों में मुर्गी पालन हेतु मुर्गी के चूज्जे किया वितरण  

जिला ब्यूरो हसमत हुसैन खाँन
श्रावस्ती रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमान्डेंट 62वीं वाहिनीं सशस्त्र सीमा बल भिनगा के नेतृत्व में  बाबा जबदः इन्टर कालेज घुरदौरिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस दौरान रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी, कमान्डेंट व् सोनू कुमार उप कमान्डेंट के द्वारा घुरदौरिया गाँव के 40 गरीब ग्रामीणों को सतत आय व् कल्याण हेतु 240 मुर्गी के चूजे का वितरण कर लाभान्वित किया गया साथ ही साथ सीमावर्ती ग्रामीणों को बेटी बचाओं-बेटी पढाओ, नशा मुक्ति भारत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान और केन्द्रीय पुलिस बल में भर्ती होने के लिए शिक्षित ग्रामीणों एवं महिलाओ को जागरूक किया गया साथ ही भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया I कार्यक्रम में कमान्डेंट ने लोगो को संबोधित करते हुए बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती व् दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को भारत के विकास की मुख्य धारा से जोड़ते हुए इनका समग्र विकास करना है | इसके अलावा भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक चेतना अभियान के बारे में जागरूक करना है I भारत- नेपाल की सीमा खुली होने की वजह से सीमा क्षेत्र पर अराजक तत्व अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं साथ ही मानव तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी सहित अन्य अवैध गतिविधियों को रोकने व् देश की एकता व् अखंडता हेतु आप लोंगो का सहयोग अति आवश्यक है इसलिए सीमावर्ती क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध गतिविधियाँ, नेपाली नागरिक भारतीय आधार कार्ड रखता हो और दोहरी नागरिकता (नेपाली एवं भारतीय) वाले व्यक्ति नजर आए तो तुरंत नजदीकी एसएसबी कैम्प पर इसकी सूचना दें | इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के अवसर पर सोनू कुमार उप कमान्डेंट, पंचानन महाजन तरुसमा कम्पनी कमांडर व् अन्य जवान के साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button