कुशीनगर

समरसता भोज के साथ अटल पद यात्रा का हुआ समापन

atal-pad-yatra-samapan-kushinagar

तमकुहीराज ब्लॉक में समरसता भोज एवं सम्मान समारोह का आयोजन

कुशीनगर जिले के गुरवलिया बाजार स्थित तमकुहीराज ब्लॉक परिसर में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज एवं क्षेत्रीय कलाकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता डॉ. विजय राय के नेतृत्व में हुआ।


एक माह चली अटल पद यात्रा का हुआ समापन

इस कार्यक्रम के माध्यम से एक माह तक चली अटल पद यात्रा का औपचारिक समापन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम को किया संबोधित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि समरसता भोज जैसे आयोजनों से समाज में भाईचारे और सौहार्द की भावना को बल मिलता है।

डॉ. विजय राय ने जनता के प्रति जताया आभार

डॉ. विजय राय ने कहा कि अटल पद यात्रा के दौरान क्षेत्र की जनता से उन्हें गहरा अपनत्व और स्नेह मिला, जिसे वे जीवन भर संजोकर रखेंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जुड़ा जनसमूह

कार्यक्रम में अनीस सोनी, मंजय तिवारी, गोलू गुंजन, मिथिलेश पटेल, निर्मला यादव, दीपक सिंह सहित अन्य कलाकारों ने गीत, ग़ज़ल, कविताएं और सामाजिक विषयों पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान सैकड़ों क्षेत्रीय कलाकारों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राधेश्याम पांडेय, दिवाकर मणि, पप्पू सिंह, संजय राय, बबलू राय, राजू श्रीवास्तव, शिवजी राय सहित भाजपा के मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button