अन्य

वरिष्ठ कवयित्री रचना सक्सेना को मिला महिला श्री साहित्य साधना 2023 सम्मान

ऋचा पाठक हुई सावित्री देवी स्मृति साहित्य से तथा मंजू सक्सेना एवं अंजू भारती हुई शहर समता गौरव सम्मान से सम्मानित

26 जुलाई023प्रयागराज ।शहर समता विचार मंच के कार्यालय में एक अलंकरण समारोह में आज वरिष्ठ रचनाकार रचना सक्सेना को महिला श्री साहित्य साधना सम्मान से नवाजा गया । सम्मान स्वरूप रचना सक्सेना को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, शाल और 51 सौ रु का चेक प्रदान किया गया। शहर समता गौरव सम्मान लखनऊ इकाई की जिलाध्यक्ष मंजू सक्सेना और पटना इकाई की जिलाध्यक्ष अंजू भारती को प्रदान किया गया तथा ऋचा पाठक को हर माह मिलने वाला सावित्री देवी स्मृति साहित्य सम्मान प्रदान किया गया ।अलंकरण समारोह के प्रारंभ में मां वाणी के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के बाद मां वाणी की वंदना सिम्पल काव्यधारा ने प्रस्तुति की । इस अलंकरण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्रीप्रकाश मिश्र ने की। मुख्य अतिथि रही आलोचक डॉ सरोज सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अलका प्रकाश, डॉ अमित मालवीय एवं डाॅ कल्पना वर्मा तथा सीमा वर्णिका रही। इस अलंकरण समारोह में डाँ वीरेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय, डॉ कल्पना श्रीवास्तव, जया मोहन, प्रियंका त्रिपाठी, बालपाल प्रयागी, श्रीप्रकाश मिश्र, विजय लक्ष्मी विभा, सिम्पल काव्यधारा, देवी प्रसाद पाण्डेय,के के श्रीवास्तव, अजय वर्मा ‘साथी,’ सुधांशु शुक्ला, मिली श्रीवास्तव, डॉ कल्पना श्रीवास्तव, कविता उपाध्याय, गीतिका उपाध्याय, प्रथमा सिन्हा,संगीता भाटिया, डाँ नीलिमा मिश्रा,,मीरा सिन्हा डॉ रुपाली मिश्रा आदि उपस्थित रही |

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button