हमीरपुर

जेंडर आधार पर किए जाने भेदभाव को जड़ से समाप्त करने के लिये जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

हमीरपुर। समर्थ फाउंडेशन द्वारा 16 दिवसीय अभियान के तहत कुरारा विकासखंड के ग्राम शीतलपुर एवं कुतुबपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष विभा भारती ने कहा कि सभी को अपने अधिकार समझने होंगे। वहीं जेंडर आधार पर किए जाने वाले भेदभाव को जड़ से समाप्त करना होगा। सामाजिक लिंग आधारित भूमिकाएं बदलनी होगीं। इसके लिये सोच में परिवर्तन लाना जरुरी है।
सहयोग संस्था की तूलिका द्विवेदी ने कहा यह अभियान सतत चलाने की जरूरत है ताकि समाज के दोयम दर्जे की सोच बदले और महिलाएं और लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा न हो। सहयोग के अनुज ने जेंडर भेदभाव की जानकारी दी।
सखी वन स्टाप सेंटर की काउंसलर रीना ने 1090, 1098, 181 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में अवगत कराया। चाइल्ड लाइन की सुपरवाइजर शिखा सोनी ने बाल अधिकार पर जानकारी दी।
श्री दीनदयाल पाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामबाबू ने कहा कि समर्थ फाउंडेशन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने बच्चों को हिंसा से दूर करने का संकल्प दिलाया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुतुबपुर मालती झा मिशन शक्ति की जानकारी दी। कार्यक्रम में रोशनी, माधुरी, साक्षी ने खुशहाली अड्डा तथा कुतुबपुर के छात्र छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जेंडर भेदभाव, बाल विवाह, महिला हिंसा, दहेज प्रथा आदि की प्रदर्शित करते हुए इसे समाप्त करने का आह्वान किया। दीनदयाल पाल इंटर कालेज शीतलपुर में खेल और प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान समर्थ फाउन्डेशन की कुमकुम, राधा, राखी, शिक्षक अजय आजाद, माधुरी, रोशनी, साक्षी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button