हमीरपुर
संगठन पर्व 2024 जिला कार्यशाला का भाजपा कार्यालय में किया गया आयोजन
संगठन जिला चुनाव अधिकारी कुशीनगर विधायक पी एन पाठक ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक
हमीरपुर। आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हमीरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील पाठक की अध्यक्षता में संगठन पर्व 2024 जिला कार्यशाला का आयोजन मुख्य अतिथि कुशीनगर विधायक संगठन जिला चुनाव अधिकारी पी एन पाठक की उपस्थिति में किया गया इस बैठक में मुख्य अतिथि के द्वारा उपस्थित सभी सेक्टर प्रभारी शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी मंडल के पदाधिकारी एवं उपस्थित सभी भाजपाइयों को बताया गया कि हर हाल में 5 दिसंबर तक बूथों का चुनाव होना अति आवश्यक और ऐसे बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख बनाए जाएं जो भाजपा के लिए समर्पित कार्यकर्ता हो
भारतीय जनता पार्टी जिला मीडिया प्रभारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि यह कार्यशाला शक्ति केंद्र के चुनाव को लेकर की गई है तत्पश्चात मंडल का चुनाव एवं मंडल के बाद जिले स्तर का भी चुनाव कराया जाएगा
आज की जिला कार्यशाला की बैठक में निवर्तमान जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर गुप्ता, जगदीश प्रसाद व्यास, प्रीतम सिंह, किसान विजय पांडे सरस्वती, शरण द्विवेदी, शिव प्रकाश सिंह सेंगर, सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, ब्लॉक प्रमुख जय नारायण सिंह यादव सुमेरपुर, ने उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को इस संगठन पर्व के चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी अलग-अलग तरीके से दी ताकि यह चुनाव पर्व अच्छे ढंग से पूर्ण हो सके।
आज की बैठक में जिला महामंत्री उमाकांत राजपूत, नरवेद्र सिंह, रोहित शिवहरे, जिला उपाध्यक्ष किशन व्यास, सुरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी रतन साहू, जिला मंत्री पुष्पराज सोनी, संतराम गुप्ता, हरचरण अनुरागी, लालाराम निषाद, कुलदीप निषाद, अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त मंडल अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र चुनाव अधिकारी उपस्थित रहे l