हमीरपुर

सड़क हादसे में घायल मुर्गा व्यापारी की इलाज के दौरान हुई मौत

भरुआ सुमेरपुर। बीते रविवार की शाम मुख्यालय से दुकान बंद करके घर आ रहे मुर्गा व्यापारी को हाइवे पर नरायनपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इलाज के दौरान बुधवार को व्यापारी की कानपुर में मौत हो गई। देर रात शव के घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को सुबह कस्बे के मोक्ष धाम में व्यापारी का अंतिम संस्कार किया गया।
सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या 14 निवासी बिंदा प्रसाद 40 वर्ष मुख्यालय में मुर्गा बेचने का कारोबार करता था। इसकी दुकान मुख्यालय के रानी लक्ष्मीबाई तिराहे पर थी। रविवार की रात 8 बजे यह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था तभी हाईवे पर नरायपुर गांव के पास तेज रफ्तार किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और भाग निकला था। इस घटना पर वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसको  इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान कानपुर में इसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को देर रात शव कस्बे में लाया गया। शव के घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी मीरा, पुत्री नंदिनी 14 वर्ष, पुत्र ऋषि 12 वर्ष, पुत्री दिव्या 9 वर्ष, पुत्र मयंक 2 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गया है। गुरुवार को सुबह मोक्ष धाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button